पंजाब में ED रेड, केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं: व्यापारियों को परेशान किया जा रहा, अनुराग ढांडा बोले- हिंदुओं को बर्बाद करने पर तुले – Chandigarh News
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल।
पंजाब में एक बार फिर ईडी की सक्रियता देखने को मिल रही है। आज फिर से छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। यह दावा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने किया है।
.
केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ईडी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर रेड कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशान कर रही है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि घबराने की कोई बात नहीं है और पूरा पंजाब व पंजाब सरकार उनके साथ है।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पोस्ट
पंजाब ही ED पार्टी का खेल खत्म करेगा
इसी तरह आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रेसिडेंट सुशील कुमार गुप्ता की भी ईडी रेड को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केजरीवाल की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि ED पार्टी का खेल खत्म करने की शुरुआत पंजाब ही करेगा ।

आप के सीनियर नेता अनुराग ढांडा ने ने बीजेपी को घेरा।
हिंदुओं को बर्बाद करने पर तुले ED वाले
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि- ED Party पंजाब के हिंदू व्यापारियों के मन में डर बिठाना चाहती है। कितने शर्म की बात है हिंदुओं के वोट मांगते हैं। वहीं हिंदुओं को ही बर्बाद करने पर तुले हैं ED Party वाले।

