विभूति लगाते ही देखने लगा पंजाब का श्रद्धालु: दावा- महादेव मंदिर में दर्शन कर आंख की रोशनी लौटी, ब्रेन हैमरेज में चली गई थी – Una News

विभूति लगाते ही देखने लगा पंजाब का श्रद्धालु:  दावा- महादेव मंदिर में दर्शन कर आंख की रोशनी लौटी, ब्रेन हैमरेज में चली गई थी – Una News




ऊना जिले के चताड़ा स्थित प्राचीन ‘बनौड़े महादेव मंदिर’ में दर्शन के बाद एक श्रद्धालु ने आंख की रोशनी लौटने का दावा किया है। पंजाब के होशियारपुर निवासी लवली का कहना है कि ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई थी। सोमवार को महादेव मंदिर में दर्शन करने और विभूति (टीका) लगाने के बाद उन्हें फिर से दिखाई देने लगा है। अपने अनुभव रिश्तेदारों को बताते हुए लवली की आंखें भी नम हो गईं। वह हाथ जोड़कर महादेव का शुक्रराना करते रहे। लवली का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अब 3 पॉइंट्स में पढ़िए युवक ने क्या कहा:- आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखा जा रहा स्थानीय लोग इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। मेडिकल साइंस की दृष्टि से किसी भी स्वास्थ्य सुधार के लिए डॉक्टरों की सलाह और जांच जरूरी मानी जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *