बरनाला में ड्रेन किनारे युवक का शव मिला: मृतक की पहचान नहीं हो सकी; पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Barnala News

बरनाला में ड्रेन किनारे युवक का शव मिला:  मृतक की पहचान नहीं हो सकी; पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Barnala News




बरनाला जिले के गांव अमला सिंह वाला के पास ड्रेन (नाले) की पटरी पर आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना ठुल्लीवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को सुबह करीब 7:30 बजे यह सूचना मिली थी। थाना ठुल्लीवाल के ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव अमला सिंह वाला से गुजरने वाली ड्रेन की पटरी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अस्पताल में भेजा मृतक युवक की उम्र करीब 18 से 19 साल लग रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल बरनाला भेज दिया है, जहां शिनाख्त के लिए इसे 72 घंटों तक रखा जाएगा। ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है। पहचान होने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *