नगर काउंसिल चुनाव में ‘आप’ पर वोट खरीदने का आरोप: मजीठिया बोले- प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या, अमृतसर में खुलेआम बांट रहे रुपये – Amritsar News
अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि ‘आप’ नगर काउंसिल चुनाव में वोट खरीद रही है।
मजीठिया द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, इस मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मजीठा में खुलेआम खरीदे जा रहे वोट मजीठिया के अनुसार, मजीठा के वार्ड नंबर 2 में ‘आप’ कार्यकर्ता खुलेआम नोटों के बदले वोट खरीद रहे हैं, जो लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे और लालच का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर ‘आप’ चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। मजीठिया ने इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। मजीठिया ने कहा कि मतदाता को लालच, डर या दबाव में लाकर वोट डलवाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
Source link

