पठानकोट में भट्ठा मजदूरों का मोर्चा: बोले- नए मजदूरी रेट लागू करो, नहीं तो जिला मुख्यालय पर धरना देंगे – Pathankot News

पठानकोट में भट्ठा मजदूरों का मोर्चा:  बोले- नए मजदूरी रेट लागू करो, नहीं तो जिला मुख्यालय पर धरना देंगे – Pathankot News




पठानकोट में भट्ठा मजदूरों ने बढ़ी हुई मजदूरी दरों को लागू करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मजदूर यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि भट्ठा मालिकों ने दो से तीन दिनों के भीतर नए मजदूरी रेट लागू नहीं किए, तो जिला मुख्यालय मलकपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर धरना भी दिया जाएगा। पठानकोट के गांव अलीखां, तंगोशाह, परमानंद, मरडी, जंगलेन, भवानी, चोहाना और घरोटा क्षेत्र के भट्ठा मजदूरों ने गांव मरडी के पास एक विशाल बैठक आयोजित की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि 15 जून को समाप्त हुए सीजन का पूरा हिसाब नए तय मजदूरी रेट के अनुसार होने तक मजदूर आगे काम शुरू नहीं करेंगे। पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन के नेतृत्व में बैठक यह बैठक लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन और CTU पंजाब के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कामरेड जसवंत सिंह बुट्टर और रामदयाल ने की। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी कामरेड शिव कुमार, CTU पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट कामरेड ध्यान सिंह ठाकुर, जसवंत सिंह बुट्टर और जॉइंट सेक्रेटरी मनहरन ने संयुक्त प्रेस बयान में बताया कि मार्च-अप्रैल में किए गए कार्य की मजदूरी 987 रुपये तथा उसके बाद के कार्य की मजदूरी 1138 रुपये के निर्धारित रेट के अनुसार दिलाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि कई भट्ठों पर मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है, जबकि प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयले और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी का हवाला देकर भट्ठा मालिक मजदूरी बढ़ाने से बच रहे हैं, जबकि ईंटों की बिक्री ऊंचे दामों पर की जा रही है। यूनियन नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भट्ठा मालिक मजदूरों के खातों में पैसे जमा करवाकर कुछ तथाकथित नेताओं के माध्यम से पुराने रेट पर हिसाब-किताब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर मजदूरों में भारी रोष है। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भट्ठा मालिक द्वारा इस प्रकार की गतिविधि की जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मालिक की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *