लुधियाना में भड़का वाल्मीकि समाज का गुस्सा: घंटा घर चौक पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला फूंका, पहनाई जूतों की माला – Ludhiana News

लुधियाना में भड़का वाल्मीकि समाज का गुस्सा:  घंटा घर चौक पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला फूंका, पहनाई जूतों की माला – Ludhiana News




लुधियाना के घंटा घर चौक पर आज उस समय माहौल बेहद गर्मा गया जब वाल्मीकि भाईचारे की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ बिट्टू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि उनके पुतले को जूतों का हार पहनाकर उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे वाल्मीकि समाज के मुख्य नेताओं और जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा मीडिया के सामने उनके भाईचारे (बिरादरी) के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इस बयान के बाद से ही पूरे समाज में भारी रोष व्याप्त था। इसी के विरोध में आज शहर के मुख्य चौक पर यह बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने हमारे पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें: वाल्मीकि भाईचारे ने साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए अपनी मांगें प्रशासन और सरकार के सामने रखी हैं समाज की मांग है कि रवनीत बिट्टू तुरंत अमृतसर स्थित ‘भगवान वाल्मीकि महाराज जी के मुख्य तीर्थ स्थल’ (रामतीर्थ) पर नतमस्तक हों और वहां जाकर पूरे समाज से लिखित और सार्वजनिक माफी मांगें। पर्चा दर्ज करने की चेतावनी:जत्थेबंदियों ने दोटूक कहा है कि अगर केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में मामला (पर्चा) दर्ज करवाया जाएगा।

चौक पर लगा रहा भारी जाम, पुलिस बल तैनात घंटा घर चौक पर प्रदर्शन और पुतला फूंकने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *