पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान: सभी सरकारी-एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर लागू; चंडीगढ़ में पहले ही समर वेकेशन हो चुके – Chandigarh News
1 जून से 30 जून तक सभी पंजाब के सभी स्कूल बंद रहेंगे। – फाइल फोटो
पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छुटि्टयां 1 जून से लेकर 30 जून तक होंगी। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। तेज गर्मी के कारण चंडीगढ़ में पहले ही स्कूल बंद किए जा चुके हैं।
.
गर्मी के मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी समूह सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन।
हीटवेव के चलते सरकारी दफ्तरों का समय भी बदल चुका
इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों और स्कूलों का वर्तमान समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। यह आदेश 25 मई से 15 जुलाई तक लागू किया गया।
चंडीगढ़ में 39 दिनों की छुट्टियां की गईं
चंडीगढ़ के स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है। यहां प्रशासन ने 23 मई से 30 जून 2026 तक कुल 39 दिन की छुटि्टयां छुट्टियां की है। इस हिसाब से पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगहों पर स्कूल 1 जुलाई से नियमित खुलेंगे।
पंजाब में करीब 60 लाख छात्र
पंजाब में 27,281 स्कूलों में 59 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 2.73 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 19,243 सरकारी स्कूल हैं, जहां लगभग 26.69 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, निजी स्कूलों में करीब 30.63 लाख छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
पंजाब का औसत छात्र-शिक्षक अनुपात 22:1 है, जो राष्ट्रीय औसत 24:1 से बेहतर माना जाता है। वहीं, राज्य के कुल शिक्षकों में 76.6 प्रतिशत महिला शिक्षक हैं, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ के स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक, समर कैंप में बच्चों को धूप में नहीं ले जाएंगे

चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों को लेकर फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान समर कैंप में आउटडोर गतिविधियों पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

