अमृतसर में भुजिया के पैसे के विवाद में फायरिंग: दो घायल, दुकान में तोड़फोड़, गोल्डन टेंपल के पास देर रात दहशत, 3 गिरफ्तार – Amritsar News

अमृतसर में भुजिया के पैसे के विवाद में फायरिंग:  दो घायल, दुकान में तोड़फोड़, गोल्डन टेंपल के पास देर रात दहशत, 3 गिरफ्तार – Amritsar News




अमृतसर में पवित्र श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के पास स्थित सारागढ़ी पार्किंग के नजदीक देर रात महज भुजिया के पैकेट के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद में कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में दुकान मालिक और उसका एक पड़ोसी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह पूरी घटना सारागढ़ी पार्किंग के बिल्कुल सामने स्थित विनोद टी स्टॉल पर देर रात करीब 3 बजे पेश आई। दुकान के मालिक सनी ने बताया कि देर रात कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और करीब 550 रुपये का खाने-पीने का सामान लिया। सामान लेने के बाद युवकों ने पूरा भुगतान करने के बजाय केवल 310 रुपये देने की बात कही। जब दुकान के कर्मचारी ने उन्हें बाकी पैसे देने या मालिक से बात करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। दुकान मालिक सनी के अनुसार, जब वह खुद बाहर आया और उसने युवकों से कहा कि वे उतने ही रुपये का सामान लें जितने पैसे वे दे रहे हैं, तो युवक भड़क गए। तैश में आकर युवकों ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में सनी और उसका एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने बाद अस्पताल गए तो हमलावरों ने दुकान में की तोड़फोड़ सनी ने बताया कि गोली लगने के बाद जब वे अस्पताल चले गए, तो हमलावरों ने उनकी दुकान और आसपास के इलाके में जमकर तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित के मुताबिक, अपराधी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार होकर आए थे; शुरुआत में पांच से सात लड़के थे, लेकिन बाद में उनके और साथी भी मौके पर आ गए। आरोपी गिरफ्तार , यहां से पहले दो तीन जगह किए थे झगड़ा एडीसीपी हरपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान तीर्थ पाल सिंह, अमृतपाल सिंह और गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई है। अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि टी स्टॉल पर गोलीबारी करने के बाद इन आरोपियों ने शहर में दो से तीन अन्य जगहों पर भी जमकर हंगामा और झगड़ा किया था। एडीसीपी ने दावा किया कि बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *