लुधियाना में आनलाइन ठगी करके भागा लुटेरा: दुकानदार पीछे भागा लेकिन हुआ फरार, मनी ट्रांसफर की दुकानों को बनाता टारगेट – Ludhiana News
लुधियाना से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिंगार सिनेमा के नजदीक स्थित एक मनी ट्रांसफर की दुकान पर एक शातिर ठग ने दुकानदार को झांसे में लेकर 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ये ठग मनी ट्रांसफर की दुकानों को टागरेट बनाता है। आरोपी पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लुटेरे को पकड़ने के लिए दुकानदार उसके पीछे भी भागा लेकिन बदमाश फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी कैमरे में कैद हो गई। ठग ने 10 हजार रुपए आनलाइन खाते में डलवाए दुकानदार अमन सभ्रवाल ने कहा कि एक्टिवा पर सवार होकर ठग दुकान पर आया। उसने कहा कि उसे 10 हजार रुपए आनलाइन भेज दे। उसने जब उस ठग से पैसे मांगे तो उसने कहा कि वह कही भाग नहीं रहा वह वैसे डाले उसे दे रहा है। उसे स्क्रीन शाट शेयर करे। अमन ने कहा कि जैसे ही उसने पैसे उसके खाते में डाले और स्क्रीन शाट दिखाता तो ठग अपनी जेब चैक करने लगा। फिर वह बोला की वह एक्टिवा की डिग्गी से पैसे निकाल कर दे रहा है। ठग ने अपनी एक्टिवा कुछ दूरी पर स्टार्ट रखी और तुरंत एक्टिवा पर सवार होकर भाग गया। दुकानदार ठग के पीछे भी भागा लेकिन वह फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार अमन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। ठगी का ये कोई पहला मामला नहीं है। शिंगार रोड नजदीक शगुन पैसे के पास ही मनी ट्रांसफर की दुकान करने वाले एक अन्य दुकानदार सचिन ने कहा कि उसके पास भी वही ठग करीब 3 से 4 दिन पहले आया है। उसने उससे भा 10 हजार रुपए आनलाइन डलवाए और तुरंत एक्टिवा पर भाग गया।
Source link

