पंजाब निकाय चुनाव का रिजल्ट आज: 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, भास्कर एप पर लाइव देखें; सेंटरों पर तीन स्तरीय सुरक्षा – Pathankot News
पठानकोट में काउंटिंग सेंटर के बाहर तैनात पुलिस।
पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के आज (29 मई) नतीजे घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों के 100
.
केवल पास धारक उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिलों के एसएसपी संभालेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, एक राउंड में एक वार्ड के वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने उम्मीद जताई है कि दोपहर 12 बजे तक नगर निगमों, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के अधिकतर नतीजे सामने आ जाएंगे।
हर काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मतपेटियों को लाने-लेजाने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की निगरानी माइक्रो ऑब्जर्वर स्तर के अधिकारी करेंगे, जबकि जिला चुनाव अधिकारी ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
पठानकोट में काउंटिंग से पहले रिहर्सल करवाई गई।
घर बैठे ऑनलाइन रिजल्ट देख पाएंगे लोग
राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि निकाय चुनावों के नतीजों पर हर व्यक्ति की नजर रहती है। लोगों का जमावड़ा काउटिंग सेंटरों पर न हो और लोगों को स्टीक परिणाम मुहैया करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पहल कदमी की है।
इस बार लोग घर बैठे निकाय चुनाव का परिणाम देख पाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से ऑफिशियल बेबसाइट https://sec.punjab.gov.in/en/ पर एक लिंक दिया जाएगा। जिस पर क्लिक कर लोग मतगणना का परिणाम देख सकेंगे।
आज रहेगा ड्राई-डे, स्कूलों में छुट्टी राज्य चुनाव आयुक्त पंजाब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब के जिन नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में मतगणना होनी है, वहां ड्राई-डे रहेगा। इसके अलावा जिन स्कूलों में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, वहां पर भी छुट्टी रहेगी।

79 उम्मीदवार निर्विरोध चुने, 7555 मैदान में
निकाय चुनावों में इस बार कुल 1,896 वार्डों के लिए 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर पंचायतों के उम्मीदवार शामिल हैं। नगर निगमों की बात करें तो अबोहर, बटाला, बरनाला, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, मोगा और पठानकोट के 396 वार्डों में 1,613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वहीं, 75 नगर काउंसिलों के 1,282 वार्डों में सबसे अधिक 5,142 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में 800 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्यभर में 79 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके बाद अब 7,555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा।
AAP के सबसे अधिक उम्मीदवार
पार्टीवार आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक उम्मीदवार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के हैं, जिनकी संख्या 1,801 है। कांग्रेस ने 1,550, भाजपा ने 1,316 और शिरोमणि अकाली दल ने 1,251 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 96, 1,528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
इन निकाय चुनावों को सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।


