रूपनगर में सांभर के बच्चे पर कुत्तों का हमला: लोगों ने बचाया, इलाज के बाद जंगल में छोड़ेगा वन विभाग – Ropar (Rupnagar) News

रूपनगर में सांभर के बच्चे पर कुत्तों का हमला:  लोगों ने बचाया, इलाज के बाद जंगल में छोड़ेगा वन विभाग – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर शहर की न्यू सनराइज कॉलोनी में कॉलोनी वासियों की सूझबूझ से एक सांभर के बच्चे की जान बच गई। यह घटना नानकपुरा गांव से सटी कॉलोनी में हुई, जहाँ आवारा कुत्तों ने सांभर के बच्चे पर हमला कर दिया था। कॉलोनी निवासी कमल सैनी ने बताया कि शाम करीब 5 बजे उनके घर के पास जंगल की ओर से वन्यजीव के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। छत पर जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि 6-7 कुत्तों के झुंड ने सांभर के एक बच्चे को घेर रखा था। सैनी ने तुरंत शोर मचाया और ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर के बच्चे को सुरक्षित बचाकर अपनी गाड़ी में ले गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बच्चे को कुछ चोटें आई हैं, जिसका 4-5 दिन तक इलाज किया जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस बचाव अभियान में पूरी कॉलोनी के लोगों का विशेष सहयोग रहा। कॉलोनी वासियों ने वन्यजीवों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संदेश दिया कि संकट के समय तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करना चाहिए। इस अवसर पर वन विभाग से फॉरेस्ट गार्ड परमिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह (ड्राइवर), पंजाब सिंह उपस्थित थे। कॉलोनी से सरदार बलवीर सैनी, अमरीक सिंह, चरणजीत चन्नी और अन्य निवासी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *