झारखंड-PSC में गड़बड़ी; प्रदर्शनकारी छात्र बोले-सरकार ने बातचीत को बुलाया: मामले में 5 और गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी पकड़ाए




झारखंड में JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 12 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी आंदोलन और तेज हो गया है। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। इस मामले में CID ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच SIT कर रही है और डिजिटल रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है। इधर, छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई है। हालांकि छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बातचीत सार्वजनिक मंच पर छात्रों के बीच होगी और सीएम सोरेन खुद बातचीत करें। सरकार ने बातचीत के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई इससे पहले सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बना दी। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र नेताओं को बातचीत का बुलावा भेजा गया। लेकिन वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *