सेंट डेनिस री यूनियन ओपन-2026 में कांस्य जीतने पर मान्या सम्मानित – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान अकादमी की स्टार खिलाड़ी मान्या रल्हान को फ्रांस के सेंट डेनिस री यूनियन में आयोजित सेंट डेनिस री यूनियन ओपन-2026 में कांस्य पदक जीतकर पंजाब का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 13 से 17 मई 2026 के बीच सेंट डेनिस री यूनियन (फ्रांस) में हुई थी। मान्या रल्हान को यह सम्मान मोहिंदर भगत (कैबिनेट मंत्री, आप), नितिन कोहली (हलका इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल आप), वनीत धीर (मेयर, जालंधर), संदीप ऋषि आईएएस (आयुक्त, नगर निगम जालंधर), अजय चोपड़ा (वार्ड नंबर 30 इंचार्ज, जालंधर) और संजीव पुरी (अध्यक्ष, लाजपत नगर नॉर्थ वेलफेयर सोसाइटी) की मौजूदगी में दिया गया। कार्यक्रम में मान्या रल्हान की उपलब्धि को अकादमी और जिले के लिए गौरव बताया गया। आयोजकों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने साथ ही बच्चों को कड़ी मेहनत के लिए भी प्रेरित किया।
Source link

