लुधियाना में बाइक चोर रंगे हाथ पकड़े: पेट्रोल खत्म होने पर भागे, भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा; तीसरा आरोपी फरार – Ludhiana News

लुधियाना में बाइक चोर रंगे हाथ पकड़े:  पेट्रोल खत्म होने पर भागे, भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा; तीसरा आरोपी फरार – Ludhiana News




लुधियाना में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच गिल वाली नहर के पास लोगों ने दो कथित बाइक चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों की बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण वे चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। चोरी की बाइक पर भाग रहे थे तीन युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर फरार हो रहे थे। लोगों को शक होने पर उनका पीछा किया गया। गिल वाली नहर के पास पहुंचते ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। भीड़ ने पेड़ से बांधकर की पिटाई दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। CCTV से मिला सुराग पीड़ित स्वर्ण सिंह, निवासी गांव जरखड़, ने बताया कि उनकी राड़ा साहिब रोड पर दुकान है। दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कथित चोरों की गतिविधियां दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पीछा करते हुए वे गिल नहर तक पहुंचे, जहां बाइक का पेट्रोल खत्म हो चुका था। आरोपी बाइक को खींचकर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मदद की और दो आरोपियों को पकड़ लिया। इलाके में बढ़ रही हैं बाइक चोरी की वारदातें स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दुकानों के बाहर से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका दावा है कि कई वारदातों के सीसीटीवी फुटेज में भी यही युवक दिखाई दिए हैं। लोगों ने पुलिस से पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी की अन्य बाइक बरामद करने की मांग की है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है। पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *