पठानकोट में कई जगह ED की रेड: नरोट जैमल सिंह, तारागढ़ और सैली रोड पर छापेमारी; क्रशर कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर का रिकॉर्ड खंगाला – Pathankot News
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से वीरवार को पठानकोट में 5 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। वीरवार सुबह सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, शहर के सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ पहुंची। हालांकि, किन मामलों को लेकर ये रेड की गई है, इस बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है। जालंधर से आई टीम, भारी सुरक्षा बल तैनात
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम जालंधर से आई है। इस टीम में 20 के करीब अधिकारी हैं। जिनकी ओर से तारागढ़ के पूर्व सरपंच एवं प्रापर्टी डीलर के घर पर रेड की गई। इसके अलावा, जिले के एक बड़े क्रशर कारोबारी के सैली रोड के पार्क एवेन्यू होटल के पास स्थित दफ्तर और सीमावर्ती गांव दतियाल स्थित क्रशर पर रेड चल रही है। मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा वहीं, सैली रोड पैट्रोल पंप के पास वाली गली में रहते एक क्रशर कारोबारी के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। फिलहाल किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया और मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है। खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
Source link

