जलालाबाद में गुरुद्वारा साहिब से दिनदिहाड़े चोरी: महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, तांबे के बर्तन चुराए, सीसीटीवी में हुई कैद – Fazilka News

जलालाबाद में गुरुद्वारा साहिब से दिनदिहाड़े चोरी:  महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, तांबे के बर्तन चुराए, सीसीटीवी में हुई कैद – Fazilka News




फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव चक्क सड़ीयां में श्री गुरुद्वारा साहिब से दिनदहाडे़ सामान चोरी कर लिया गया। महिलाओं के एक ग्रुप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं श्री गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई और अंदर प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बड़े तांबे का बर्तन चोरी कर लिया । फिलहाल शिकायत पुलिस को की गई है । प्रसाद बनाने का बर्तन चोरी किया जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं गांव में आई, जो गांव की गलियों से होती हुई स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब ने दिनदिहाड़े दाखिल हुई और मौका लगते ही गुरुद्वारा साहिब के अंदर पड़े श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तांबे के बड़े बर्तन को कपड़े में छिपाकर चोरी कर लिया। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपी महिलाओं को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *