लुधियाना में ₹38 लाख से बनी हाईटेक सब-तहसील: लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी; कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने किया उद्घाटन – Ludhiana News

लुधियाना में ₹38 लाख से बनी हाईटेक सब-तहसील:  लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी; कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने किया उद्घाटन – Ludhiana News




लुधियाना (उत्तरी) के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पंजाब सरकार ने हलके के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ₹38 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सब-तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित कर दिया है। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस नई सब-तहसील का प्रभार नायब तहसीलदार जगसीर सिंह को सौंपा गया है, जिन्होंने आज कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में अपना कार्यभार भी संभाल लिया। आज से ही इस परिसर में जनता के प्रशासनिक काम शुरू हो गए हैं। अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम: मंत्री मुंडियां उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जनता के टैक्स का एक-एक पैसा उन्हीं की भलाई पर खर्च कर रही है। पिछली सरकारों ने कभी जनता की बुनियादी जरूरतों और प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोग परेशान होते रहे। कॉम्प्लेक्स में क्या-क्या है खास सब-रजिस्ट्रार दफ्तर और रजिस्ट्री रूम,रीडर रूम और फर्द रूम,जनता के लिए बड़ा AC वेटिंग हॉल,आधुनिक कैंटीन और साफ-सुथरे टॉयलेट्स,पावर बैकअप के लिए जनरेटर रूम,स्टाफ को मिलेगा अच्छा माहौल, जनता को नहीं होगी खिजल-खुारी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नए और आधुनिक कमरों से स्टाफ को काम करने का बेहतर माहौल मिलेगा। जब स्टाफ बिना किसी तनाव के काम करेगा, तो लोगों के काम भी बिना किसी देरी और परेशानी (खिजल-खुारी) के प्राथमिकता के आधार पर होंगे। विधायक बग्गा ने जताया CM मान का आभार लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा हलके के लोगों को अपनी जमीनों और मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह मांग पिछले कई सालों से लटकी हुई थी, जिसे मान सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिखाया है। पहले जाना पड़ता था दूर, अब घर के पास मिलेंगी सुविधाएं लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (DC) हिमांशु जैन ने बताया कि पहले इस इलाके के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य राजस्व संबंधी कामों के लिए काफी दूर ट्रांसपोर्ट नगर जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। DC जैन ने स्पष्ट किया कि औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सब-तहसील में जरूरी स्टाफ तैनात कर दिया गया है। कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट और कैमरे इंस्टॉल हो चुके हैं। ई-रजिस्ट्री का स्टाफ भी सीट पर बैठ गया है, यानी आज से ही लोगों को ट्रांसपोर्ट नगर जाने की जरूरत नहीं है, उनके काम यहीं शुरू हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *