कपूरथला में बंद मकान से लाखों की चोरी: परिवार समेत बाहर गई थी महिला, ताले तोड़कर घुसे चोर, सोने के जेवर ले गए – Kapurthala News

कपूरथला में बंद मकान से लाखों की चोरी:  परिवार समेत बाहर गई थी महिला, ताले तोड़कर घुसे चोर, सोने के जेवर ले गए – Kapurthala News




कपूरथला जिले में कस्बा बेगोवाल के गांव मकसूदपुर में एक बंद मकान से लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी हो गई। यह घटना 31 मई को हुई, जब घर के मालिक परिवार सहित बाहर गए हुए थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला दविंदर कौर निवासी गांव मकसूदपुर ने पुलिस को बताया कि वह 31 मई की सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ पठानकोट स्थित जठेरियों के स्थान पर माथा टेकने गई थीं। उन्होंने घर को ताला लगा दिया था। रात को वापस लौटने पर चोरी का पता चला जब वे रात करीब 9:30 बजे घर वापस लौटीं, तो मुख्य गेट खोलने पर अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं। घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में कपड़े अस्त-व्यस्त थे और अलमारियां खुली हुई थीं। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा गहनों और नकदी से भरा बैग गायब था। चोरी हुए सामान में लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी शामिल थी। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने पुष्टि की है कि नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने के प्रयास कर रही है और अज्ञात चोरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *