बच्चों ने समर कैंप में की जमकर मस्ती – Jalandhar News
जालंधर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए समर कैंप 2026 की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। कैंप के पहले दिन बच्चों ने कई मजेदार और सीखने वाली गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों ने कुकिंग विदाउट फायर और मैकडॉनाल्ड्स मेकिंग एक्टिविटी का आनंद लिया। इसके अलावा बच्चों ने वाटर पार्क में जाकर खूब मस्ती की। स्कूल परिसर बच्चों की खुशी और ऊर्जा से भरा नजर आया। बच्चों को स्वादिष्ट आइसक्रीम भी वितरित की गई, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Source link

