बेअदबी मामले में सुखबीर बादल चंडीगढ़ कोर्ट में पेश: पंजाब पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, सरकारी वकील ने पेश कीं दलीलें; सभी जमानत पर – Chandigarh News

बेअदबी मामले में सुखबीर बादल चंडीगढ़ कोर्ट में पेश:  पंजाब पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, सरकारी वकील ने पेश कीं दलीलें; सभी जमानत पर – Chandigarh News




पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य आरोपियों से जुड़े मामले में सोमवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत में सुनवाई हुई। अअदालत ने सरकारी वकील को निर्देश दिया है कि सभी मामलों की स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए और बताया जाए कि किन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है तथा किनकी जांच अभी जारी है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाए कि किन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और किन मामलों में जांच अभी लंबित है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू की अदालत ने आरोपियों को भी निर्देश दिया कि वे इस संबंध में अपने लिखित पक्ष और दलीलें रिकॉर्ड पर पेश करें। मामले की अगली सुनवाई अब 18 जुलाई 2026 को होगी। सुखबीर बादल समेत सभी आरोपी जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपी सुखबीर सिंह बादल अपने वकील डी.एस. सोबती के माध्यम से अदालत में पेश हुए। वहीं पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। अन्य आरोपी परमराज सिंह उमरानंगल, सुखमिंदर सिंह मान, चरणजीत सिंह शर्मा और अमर सिंह चाहल भी अपने-अपने वकीलों के माध्यम से अदालत में उपस्थित रहे। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पहले ही समाप्त (एबेट) हो चुकी है। मामले में शिकायतकर्ता अजीत सिंह की ओर से अधिवक्ता इमान सिंह खारा अदालत में पेश हुए। पंजाब पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुखबीर सिंह बादल की ओर से उनके वकील और सरकारी पक्ष की ओर से सरकारी वकील ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि मामले में जांच पूरी हुई है या नहीं, इसकी विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई पर अदालत में पेश की जाए। साथ ही यह भी बताया जाए कि किन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और कौन से मामले अभी लंबित हैं। आरोप तय करने के मुद्दे पर चल रही सुनवाई यह मामला हाल ही में इस अदालत को सौंपा गया था। 12 मई को कोर्ट ने केस दर्ज कर 1 जून को आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई रखी थी। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस और सरकारी पक्ष से सभी संबंधित मामलों की जांच की ताजा स्थिति बताने वाली रिपोर्ट मांगी है। इस केस में सुखबीर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैणी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमंदर सिंह मान का नाम शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *