पठानकोट में सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला: लंबित मांगों को लेकर वाल्मीकि चौक में जोरदार प्रदर्शन – Pathankot News

पठानकोट में सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला:  लंबित मांगों को लेकर वाल्मीकि चौक में जोरदार प्रदर्शन – Pathankot News




अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने वीरवार को पंजाब सरकार का पुतला फूंका। यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर वाल्मीकि चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन पर कार्यरत सभी सफाई कर्मियों व सफाई सेवकों को नियमित नहीं किया जा रहा। सरकार 15 से 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बिना देरी के स्थायी करे। प्रदर्शन की अगुवाई यूनियन के प्रधान रमेश कुमार कट्टो ने की। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपने और आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया। नहीं थमेगा संघर्ष, तेज करेंगे आंदोलन यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले समय में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नगर निगम में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन पर कार्यरत सभी सफाई कर्मियों व सफाई सेवकों को नियमित करना शामिल है। वे 15 से 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बिना देरी के स्थायी करने की भी मांग कर रहे हैं। अन्य मांगों में 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करना और 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छठे पंजाब वेतन आयोग के अनुसार पेंशन व अन्य लाभ देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मियों के लंबित भत्तों और बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने की भी मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *