जालंधर गुरुद्वारे में चेन झपटते महिलाएं पकड़ीं: गुरुद्वारा तल्हण साहिब की घटना, लाइन में खड़ी महिला के गले में हाथ डाला, लोगों ने वीडियो बनाया – Jalandhar News

जालंधर गुरुद्वारे में चेन झपटते महिलाएं पकड़ीं:  गुरुद्वारा तल्हण साहिब की घटना, लाइन में खड़ी महिला के गले में हाथ डाला, लोगों ने वीडियो बनाया – Jalandhar News




जालंधर के गुरुद्वारा श्री तल्हण साहब में 2 महिलाओं ने जालंधर से माथा टेकने गई महिला की चेन तोड़ने की कोशिश की। इस पर महिला के पति ने देख लिया जिससे महिलाएं चेन तोड़ पाने में सफल नहीं हो पाईं। शोर मचने पर गुरुद्वारा के सेवादारों ने महिलाओं को पकड़ लिया और मैनेजर बलजीत सिंह के पास पेश किया।
काफी पूछताछ के बाद महिलाओं ने अपना नाम नहीं बताया। महिलाओं ने कहा कि वह संगरूर से आई हैं और यहां गुरुद्वारा साहिब का पता चलने पर माथा टेकने चली आईं। उन्होंने चेन तोड़ने की कोशिश नहीं की न ही वे चोर हैं। काफी पूछताछ और हंगामे के बाद गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से थाना पतारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे महिलाओं से पूछताछ की लेकिन उनसे कुछ भी रिकवर नहीं हो पाया। महिला और उसके पति अमनदीप ने थाने में शिकायत तो दी लेकिन कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को वार्निंग देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि वे दोनों फिर से इस इलाके में नहीं दिखनी चाहिए। गुरुद्वारा माथा टेकने के लिए आई संगत में से कुछ लोगों ने बताया कि महिलाओं का काम संदिग्ध लग रहा था जिससे उन्हें उन पर शक हुआ। गले पर हाथ डालने की कोशिश की गई
पुलिस को दी शिकायत में जालंधर सिटी के रहने वाले अमनदीप ने कहा कि वह और उसकी पत्नी रविवार 4 जून को माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। यहां गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए लाइन में लगे थे। वह पत्नी के साथ ही दूसरी लाइन में थे। इस दौरान देखा कि पत्नी के पीछे 2 महिलाएं खड़ी थीं, जिन्होंने उनकी पत्नी के गले में हाथ डालकर सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने महिलाओं को चेन की तरफ हाथ डालते देखा तो रोका और वहीं पर अन्य महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया।
लोगों ने पकड़ने के बाद वीडियो बनाकर पूछताछ की
महिलाओं को पकड़ने के बाद लोगों ने उनका वीडियो बनाया और गुरुद्वारा साहिब में बैठाकर पूछताछ की लेकिन महिलाएं ये मानने को तैयार ही नहीं हुईं कि उन्होंने चेन तोड़ने की कोशिश की। संगरूर ये यहां इतनी दूर माथा टेकने आने की वजह पूछने पर भी वह सही जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया लेकिन वह यही कहती रहीं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। लोगों ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के आसपास पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इन महिलाओं के गतिविधि भी संदिग्ध लग रही जिसके चलते इनसे पूछताछ की और वीडियो बनाया ताकि गुरुद्वारा साहिब आने वाली संगत अवेयर हो सके।
पुलिस बोली-शिकायत मिली लेकिन कार्रवाई नहीं करवाई
सूचना मिलने पर थाना पतारा पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने बताया कि उन्होंने महिलाओं से पूछताछ की लेकिन उनके पास से किसी चीज की रिकवरी नहीं हुई। उनको गुरुद्वारा मैनेजर और पुलिस ने वार्निंग देकर छोड़ दिया और फिर से इस इलाके में नजर नहीं आने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा कि महिला के पति ने थाने में शिकायत दी है लेकिन बाद में कार्रवाई करवाने से मना कर दिया जिसके चलते महिलाओं को जाने दिया गया। दोनों महिलाएं संगरूर एरिया से यहां आई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *