केजरीवाल-CM मान गोवा प्रभारी से अंबाला जेल में मिलेंगे: दीपक सिंगला को ईडी ने किया था अरेस्ट; जमानत याचिका हो चुकी खारिज – Ludhiana News

केजरीवाल-CM मान गोवा प्रभारी से अंबाला जेल में मिलेंगे:  दीपक सिंगला को ईडी ने किया था अरेस्ट; जमानत याचिका हो चुकी खारिज – Ludhiana News




आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अंबाला जेल पहुंच रहे हैं। दोनों नेता यहां जेल में बंद ‘आप’ के गोवा चुनाव प्रभारी दीपक सिंगल से मुलाकात करेंगे। उनके साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहेंगी। दीपक सिंगल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंगके एक मामले में गिरफ्तार किया था। हाल ही में अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल में बंद हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल आज से अपने अगले कुछ दिनों के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे की शुरुआत वे अंबाला जेल में दीपक सिंगल से मिलकर करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल और सीएम मान इस मुलाकात के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि संकट की इस घड़ी में पूरी पार्टी अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। चुनाव रणनीति और सरकारी कामकाज पर होगी समीक्षा इस मुलाकात के ठीक बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब में अगले कुछ महीनों में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पुख्ता करेंगे। पंजाब प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ सरकार के कामकाज, सरकारी योजनाओं को लागू करने में हो रही देरी और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेंगे।इसके अलावा, अपने इस दौरे में केजरीवाल और सीएम मान बठिंडा में एक बड़ा रोड शो करेंगे और जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों व सरपंचों के साथ बैठक कर चुनावी शंखनाद करेंगे। दीपक सिंगला पर हैं ये गंभीर आरोप, जानिए..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *