फाजिल्का में टायर फटने से पलटी पिकअप, 9 घायल: 3 की हालत गंभीर, CCTV आया सामने; काम पर जा रहे थे लोग – Fazilka News
फाजिल्का जिले में फिरोजपुर रोड पर टायर फटने से पिकअप गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि फाजिल्का से 20 से 25 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर लोहियां खास धान की बिजाई करने के लिए जा रहे थे। अचानक गाड़ी का टायर फटने से पिकअप पलट गई, और सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। हादसे में 9 लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस टीम पहुंच गई है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घायलों को पहुंचाया अस्पताल महिला राणो बाई ने बताया कि वह गांव हंसता कलां के रहने वाले है। उनके परिवार और इलाके के लोग पिकअप गाड़ी पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए लोहियां खास जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। जैसे उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे। लेकिन बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। पलटी खाती हुई डिवाइडर से टकराई पिकअप मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी बलजीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का की तरफ से एक पिकअप गाड़ी में करीब 20 से 25 लोग सवार होकर आ रहे थे। जब वह जलालाबाद के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का पिछला टायर फटने से गाड़ी पलट गई और पलटियां खाती हुई पेट्रोल पंप के पास बने डिवाइडर के साथ टकरा गई। हदासे में 9 लोग घायल, 3 गंभीर हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की बजाई करने के लिए सभी लोग फाजिल्का से लोहियां खास जा रहे थे।
Source link

