फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: टी-शर्ट पर मांगें छपवा सरकार के खिलाफ प्रचार, बस स्टैंड का गेट बंद कर किया विरोध – Fazilka News

फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन:  टी-शर्ट पर मांगें छपवा सरकार के खिलाफ प्रचार, बस स्टैंड का गेट बंद कर किया विरोध – Fazilka News




फाजिल्का में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के लोगों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। आज फाजिल्का के बस स्टैंड पर उन्होंने गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगे प्रिंट करवाई गई टीशर्ट पहनी और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज की बसों में भी सभी कर्मचारी यही टीशर्ट डालकर ड्यूटी निभाएंगे और सरकार के खिलाफ तब तक प्रचार करेंगे, जब तक सुनवाई नहीं होती। मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन सब डिपो फाजिल्का के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि लगातार उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब आए दिन उन्होंने अपने संघर्ष को नयारूप देने की ठानी है। जिसके चलते आज फाजिल्का के बस स्टैंड पर सभी कर्मचारी इकट्ठे हुए और उनके द्वारा गेट रैली कर रोष प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने टीशर्ट पर छपवाई अपनी मांगे उन्होंने बताया कि टीशर्ट के पीछे लिखवाया गया है। 6 महीनों से जेलों में बंद साथियों को रिहा किया जाए, कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाए, विभाग की मालकी वाली बसें डाली जाएं और किलोमीटर स्कीम बसें बंद कर दी जाए। इन सभी मांगों को लेकर वह रोष प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीशर्ट के आगे भी जेलों के साथी रिहा करने की मांग लिख AI जनरेट जेल में बंद होने की तस्वीर भी छपवाई गई है। मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन तस्वीर के नीचे पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब लिखवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह टीशर्ट डालकर सभी रोडवेज कर्मचारी बसों में भी ड्यूटी निभाएंगे और सरकार के खिलाफ लोगों तक पहुंचकर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी सुनवाई नहीं करती यह प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि इस संघर्ष को और तेज भी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *