पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज: CM आवास पर दोपहर 12 बजे होगी, अहम मुद्दों पर होगा मंथन; 3 दिन में दूसरी बार बुलाई मीटिंग – Chandigarh News

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज:  CM आवास पर दोपहर 12 बजे होगी, अहम मुद्दों पर होगा मंथन; 3 दिन में दूसरी बार बुलाई मीटिंग – Chandigarh News




पंजाब सरकार की आज अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसलों की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, नगर निकायों में प्रधान और मेयर के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के लिए फंड जारी करने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की रूपरेखा को भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है। बता दें कि, तीन दिनों के भीतर यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। 65 हजार से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में 30 मई 2026 को चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में 65,000 से अधिक कच्चे (आउटसोर्स/ठेका) कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार के अनुसार, इस संबंध में अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। साथ ही आगामी मानसून सत्र में इस विषय पर विधेयक भी लाए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनावों पर सरकार की नजर सरकार का ध्यान अब आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी केंद्रित है। इसी क्रम में जनता से जुड़े मुद्दों और कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना, मेरी रसोई योजना और महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने की योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा युवाओं के रोजगार पर भी सरकार का विशेष फोकस है। सरकार का दावा है कि अब तक 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। साथ ही नशा विरोधी अभियान और अन्य जनहितकारी पहलों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *