अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने आए: टक्कर होते बची, 200 मीटर दूरी रह गई थी; एअर इंडिया फ्लाइट ने लिया था रॉन्ग टर्न
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे (रनवे का एक हिस्सा) पर आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया। सूत्रों के अनुसार, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट पार्किंग बे की ओर जाते समय गलती से गलत मोड़ ले बैठी और उसी टैक्सीवे पर पहुंच गई, जहां इंडिगो का विमान मौजूद था। दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को टो करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया।
Source link

