फरीदकोट में युवक की आत्महत्या मामला: पत्नी और ससुर गिरफ्तार: पिता बोले- दहेज केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान – Faridkot News

फरीदकोट में युवक की आत्महत्या मामला:  पत्नी और ससुर गिरफ्तार: पिता बोले- दहेज केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान – Faridkot News




फरीदकोट में थाना सदर पुलिस ने गांव अराइयांवाला कलां में 2 दिन पहले 25 वर्षीय एक युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मृतक की पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव अराइयांवाला कलां निवासी वरिंदर सिंह ने वैवाहिक विवाद की मानसिक परेशानियों और ससुराल पक्ष की ओर से मिल रही धमकियों से तंग आकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता बोले- फरवरी में हुई थी शादी इस मामले में मृतक के पिता रणजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनके बेटे का विवाह पिछले वर्ष फरवरी में फिरोजपुर के गांव लक्खोके वहिराम निवासी जशनप्रीत कौर पुत्री सुखविंदर सिंह के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, मामला पंचायत और बाद में अदालत तक पहुंच गया था तथा दोनों पक्षों की सहमति से तलाक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू और उसके पिता सुखविंदर सिंह द्वारा उनके बेटे को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने समेत कई तरह की धमकियां दी जाती थीं, जिससे वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते घटना वाले दिन 3 जून को जब उनके घर पर कोई नहीं था तो वरिंदर सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर पत्नी जशनप्रीत कौर और ससुर सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया-एसएचओ इस मामले में थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच अधिकारी ASI गुरबख्श सिंह की निगरानी में शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *