मानसा पुलिस ने निकाले फ्लैग मार्च: एसएसपी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चेकिंग, जिले में सात टीमों का गठन – Mansa News

मानसा पुलिस ने निकाले फ्लैग मार्च:  एसएसपी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चेकिंग, जिले में सात टीमों का गठन – Mansa News




आगामी ‘घल्लूघारा दिवस’ के मद्देनजर मानसा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भगीरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में जिला पुलिस ने मानसा शहर में एक विशेष फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही, जिले के विभिन्न सब-डिवीजनों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 7 फ्लैग मार्च टीमों का गठन, DSP और SHO ने संभाली कमान एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सात विशेष फ्लैग मार्च टीमें गठित की गई हैं। मानसा के अलावा बुढलाडा, सरदूलगढ़ और अन्य थाना क्षेत्रों में इन मार्चों की अगुवाई संबंधित सब-डिवीजनों के डीएसपी (DSP) और थाना क्षेत्रों के एसएचओ (SHO) द्वारा की जा रही है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी मीणा खुद मैदान में उतरे। उनके नेतृत्व में सबसे पहले मानसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके सामान की गहन चेकिंग की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों से फ्लैग मार्च निकाला और बस स्टैंड पर जाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों और वाहनों पर पैनी नजर एसएसपी ने बताया कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े दोपहिया और अन्य संदिग्ध वाहनों की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की असामाजिक या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घल्लूघारा दिवस के मद्देनजर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और जिले में अमन-चैन व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *