पंजाब और चंडीगढ़ में 27-28 जून को बारिश का अलर्ट: 5 डिग्री गिरेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत; किसानों को होगा फायदा – Chandigarh News
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 27 और 28 जून को कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में पंजाब के अधिकांश हिस्सों प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान चंडीगढ़: 35.1°C अमृतसर: 37.6°C लुधियाना: 36.4°C पटियाला: 35.8°C पठानकोट: 37.5°C गुरदासपुर: 36.0°C फरीदकोट: 40.1°C फिरोजपुर: 39.4°C बठिंडा: 41.3°C अगले दिनों का मौसम अपडेट 1. 26 जून राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 2. 27 और 28 जून इन दो दिनों में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। 3. 29 जून से 1 जुलाई बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि इसकी तीव्रता कुछ कम हो सकती है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए काफी लाभदायक होगी। वहीं शहरों में रहने वाले लोगों को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
Source link

