चंडीगढ़ के मनीमाजरा में आज से मेगा डीप क्लीनिंग ड्राइव: मेयर सौरभ जोशी करेंगे शुरुआत, सभी वार्डों में चलेगा अभियान; मानसून से पहले अभियान – Chandigarh News

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में आज से मेगा डीप क्लीनिंग ड्राइव:  मेयर सौरभ जोशी करेंगे शुरुआत, सभी वार्डों में चलेगा अभियान; मानसून से पहले अभियान – Chandigarh News




शहर को और अधिक साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम आज से विशेष वार्ड-स्तरीय डीप क्लीनिंग ड्राइव शुरू करने जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आज मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर के पास से की जाएगी। अभियान का शुरुआत मेयर सौरभ जोशी करेंगे। इस दौरान डिप्टी मेयर, स्थानीय पार्षद सुमन शर्मा और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हर वार्ड में होगी सफाई नगर निगम के इस विशेष अभियान के तहत केवल नियमित सफाई ही नहीं, बल्कि वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके तहत सड़कों और गलियों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और हरित क्षेत्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पेड़ों की छंटाई और लाइटों की मरम्मत भी होगी अभियान के दौरान सड़कों और पार्कों के आसपास पेड़ों की छंटाई की जाएगी, ताकि स्ट्रीट लाइटों की रोशनी बेहतर हो सके और बरसात के मौसम में किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइटों और अन्य बिजली संबंधी ढांचे की भी मरम्मत की जाएगी। फुटपाथ और सर्विस लेन होंगी दुरुस्त नगर निगम की टीम टूटी हुई रेलिंग, फुटपाथ, रोड गलीज और सर्विस लेन की मरम्मत का काम भी करेगी। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई भी अभियान का हिस्सा होगी। सेक्टर-15 में पहले ही हो चुका है निरीक्षण इस अभियान की तैयारी को लेकर मेयर सौरभ जोशी पहले ही नगर निगम अधिकारियों के साथ सेक्टर-15 के रिहायशी और बाजार क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक मशीनरी और पर्याप्त मैनपावर का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मेयर बोले- शहरवासियों को मिलेगा स्वच्छ माहौल मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के अनुसार यह डीप क्लीनिंग ड्राइव चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी वार्डों में चलाई जाएगी, ताकि पूरे चंडीगढ़ में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *