जालंधर में सड़क हादसे का CCTV-मां-बेटी की मौके पर मौत: भोगपुर में देर रात एक्सीडेंट, बस की टक्कर से 10 फीट उछलीं, हाथ-पैर कटे, रेहड़े पर थीं – Jalandhar News
जालंधर के भोगपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घायल का इलाज सिविल अस्पताल भोगपुर में चल रहा है।
रविवार रात हुई इस घटना का दिल दहला देने वाला CCTV सामने आया है। इसमें रेहड़े पर रोड क्रास कर रही मां और दो बेटियों को तेज रफ्तार बस हिट कर देती है। रेहड़े को टक्कर लगते ही तीनों 10 फीट उछलकर रोड पर गिरते हैं। मां और एक बेटी के ऊपर से बस गुजर जाती है। एक्सीडेंट के बाद शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। शव बुरी तरह से कट चुके थे। हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही सभी को भोगपुर के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां बेटी को ब्राड डेड डिक्लेयर कर दिया।
जालंधर-पठानकोट एनएच पर हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और मृतक और घायल के नाम जुटाकर पहचान की। मरने वालों में पिंकी और उनकी बेटी योइदा है। घायलों में अबीदा का नाम सामने आया है। सभी प्रवासी हैं और कचरा बीनने का काम करते थे। चावला स्वीट्स के सामने हुआ हादसा
घटना की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ये हादसा चावला स्वीट के सामने हुआ है। दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रेहड़े को जैसे ही बस की टक्कर लगी तो उसमें स्टोर कर रखा कबाड़ जिसमें लिफाफे और प्लास्टिक की बोतलें थी पूरे रोड़ पर बिखर गईं।
जिंदगी मौत से जंग लड़ रही दूसरी बेटी अबीदा
हादसे के वक्त ये लोग सड़कों पर बिखरा कचरा अपने रेहड़े में एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान पिंकी और उसकी बेटियां योइदा व अबीदा रेहड़े पर बैठ रोड क्रास कर रहे थे, तो तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अबीदा जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रही है। एसएसएफ टीम ने घायल बच्ची को सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया। थाना भोगपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Source link

