नूरमहल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 42 नशीली गोलियों समेत आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर भेजा जेल – Nakodar News
नूरमहल पुलिस ने एक व्यक्ति को 42 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना नूरमहल के एसएचओ लाभ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी की पहचान सलामुद्दीन खान उर्फ खान, पुत्र लाल हुसैन, निवासी उप्पल खालसा, थाना नूरमहल, जिला जालंधर के रूप में हुई है। उसे बटूरा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने उसके पास से 42 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 80 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नकोदर सब-डिवीजन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों पर एसपी इन्वेस्टिगेशन अवनीत और डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ (नकोदर) ने थाना नूरमहल और चौकी इंचार्जों के साथ मिलकर विभिन्न इलाकों में चेकपॉइंट लगाकर विशेष जांच की थी।
Source link

