फाजिल्का में सरेबाजार सरपंच के बेटों से छीनी कार: बीयर लेने के लिए रुके, उतरते ही नकाबपोश गाड़ी बैठा और लेकर हुआ फरार – Fazilka News
फाजिल्का के बस स्टैंड के नजदीक से दिनदहाड़े कार छीने जाने (कारजैकिंग) का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक सरपंच के बेटों की कार को एक अज्ञात मुंह ढका हुआ युवक सरेआम छीनकर फरार हो गया। वारदात उस समय हुई जब सरपंच के दोनों बेटे बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब के ठेके पर रुके थे। इस दौरान आरोपी ने भागते समय सामने से आ रही एक अन्य कार को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। “हमें लगा कोई मजाक कर रहा है.. ढाणी रामनगर के सरपंच के बेटे पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ किसी काम से फाजिल्का आए थे। बस स्टैंड के नजदीक पहुंचने पर वे दोनों भाई बियर लेने के लिए शराब के ठेके पर रुके। हम गाड़ी खड़ी कर नीचे उतरे ही थे कि अचानक एक अज्ञात युवक आया, जिसका मुंह ढका हुआ था। वह तेजी से हमारी गाड़ी के अंदर बैठा और अंदर से खिड़की बंद कर ली। पहले तो हमें लगा कि कोई जानकार है और हमारे साथ मजाक कर रहा है। लेकिन इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, उसने एकदम से गाड़ी स्टार्ट की और उसे भगाकर ले गया। हम चिल्लाते हुए उसके पीछे भी भागे, लेकिन वह हाथ नहीं आया।”
भागते समय दूसरी कार को मारी टक्कर, चश्मदीद ने बयां किया मंजर भागने के चक्कर में आरोपी ने तेजी से गाड़ी दौड़ाई और सामने से आ रहे स्थानीय निवासी परमजीत वैरड़ की कार को आरोपी ने सीधी टक्कर मार दी। परमजीत वैरड़ ने बताया कि मैं अपनी गाड़ी से सामने से आ रहा था, तभी मैंने देखा कि एक मुंह ढका हुआ तेज रफ्तार में भाग रहा है। उसने मेरी गाड़ी को भी सामने से हिट किया, जिससे मेरी गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। शहर के बीचों-बीच ऐसी वारदात होना बेहद हैरान करने वाला है।” पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: 20 मिनट तक नहीं मिला संपर्क वारदात के बाद पीड़ित और स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर भारी रोष देखने को मिला। चश्मदीद परमजीत वैरड़ ने आरोप लगाया कि वारदात के तुरंत बाद उन्होंने डीएसपी (DSP) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन मिलाने की कोशिश की। लेकिन करीब 20 मिनट तक पुलिस के किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। 20 मिनट बाद आखिरकार सिटी एसएचओ (SHO) से उनका संपर्क हुआ, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस मामले की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस हरकत में आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का सुराग लगाने के लिए बस स्टैंड और आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Source link

