AAP विधायक के फर्जी आईडी से ठगी की कोशिश: पायल MLA इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुर को बीमार बता मांगे जा रहे पैसे – Khanna News

AAP विधायक के फर्जी आईडी से ठगी की कोशिश:  पायल MLA इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुर को बीमार बता मांगे जा रहे पैसे – Khanna News




लुधियाना के हलका पायल से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के नाम पर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति विधायक की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करके फेसबुक मैसेंजर के जरिए लोगों को मैसेज भेज रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। यह शातिर ठग खुद को विधायक बताकर लोगों को आपात स्थिति (इमरजेंसी) या अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बना रहा है। मामला सामने आने के बाद विधायक ग्यासपुरा ने तुरंत लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने साफ किया है कि इस फर्जी फेसबुक आईडी से उनका कोई संबंध नहीं है और वे किसी से भी सोशल मीडिया पर पैसे नहीं मांग रहे हैं। पैसे भेजने के मैसेज आए तो पुलिस में शिकायत करें उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि यदि उन्हें ऐसी किसी आईडी से बैंक खाते या यूपीआई (UPI) के जरिए पैसे भेजने का मैसेज आए, तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। कोई भी लेन-देन करने से पहले उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर फोन करके इसकी पुष्टि जरूर कर लें। विधायक ने जनता से इस फर्जी आईडी को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करने को कहा है ताकि अन्य लोग साइबर ठगी का शिकार न हों। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *