नूरमहल में विधवा ने जबरन संबंध के आरोप लगाए: बोलीं- 15 साल लिव-इन में रहा; चोरी-छिपे एंगेजमेंट करवाई; 3 बच्चों की मां ने दी शिकायत – Nakodar News




जालंधर जिले के नकोदर में एक महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह युवक के संपर्क में आई थी। युवक उसके साथ लिव इन में रहता रहा। उससे शादी करने का वादा भी किया, लेकिन अब चोरी-छिपे एंगेजमेंट करवा ली। महिला ने बताया कि 15 साल से वह उसके साथ रह रही है। महिला ने पुलिस से रेप का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बिलगा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने एसएसपी को शिकायत दी है। एसएसपी के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं। वे हाईकोर्ट का रुख भी कर सकते हैं। जानें महिला ने शिकायत में क्या बताया… महिला का आरोप- SHO ने नहीं की कोई कार्रवाई महिला ने बताया कि आरोपी की धमकी के बाद उसने 23 जुलाई 2026 को थाना बिलगा के SHO को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब उसे छोड़ना चाहता है। उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। महिला ने कहा कि उसके पास आरोपों से संबंधित सबूत हैं। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है। आरोपी बोला- आरोप बेबुनियाद, मेरा इससे कोई वास्ता नहीं इस संबंध में दूसरे पक्ष के हरविंदर ने महिला के आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसने महिला को कोई एफिडेविट लिखकर नहीं दिया और न ही उससे शादी का कोई वादा किया था। हरविंदर ने आरोप लगाया कि एफिडेविट पर किए गए हस्ताक्षर भी महिला ने खुद किए हैं। महिला से कोई संबंध नहीं है। उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *