अमृतसर में वारदात: दुकान बंद कर घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या – Amritsar News

अमृतसर में वारदात:  दुकान बंद कर घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या – Amritsar News




अमृतसर के जंडियाला गुरु के अधीन आते गांव जबोवाल में देर रात 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। वह विवाहित था और उसकी पांच महीने की एक बेटी है। हमलावरों ने 7–8 राउंड फायरिंग की जानकारी के अनुसार, मनीन्द्र सिंह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 3 से 4 गोलियां मनीन्द्र सिंह की पीठ में लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा।गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मनीन्द्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *