अबोहर में गुरुद्वारा जा रहे व्यक्ति से लूट: CCTV के आधार पर 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी, हथियार और नकदी बरामद – Abohar News

अबोहर में गुरुद्वारा जा रहे व्यक्ति से लूट:  CCTV के आधार पर 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी, हथियार और नकदी बरामद – Abohar News




अबोहर में गुरुद्वारा जा रहे एक व्यक्ति से लूटपाट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट में इस्तेमाल हथियार और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। यह घटना 6 जून की सुबह करीब 4:30 बजे की है। जम्मू बस्ती निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह गुरुद्वारा नानकसर टोभा में माथा टेकने जा रहे थे। जब वे मार्केट कमेटी में बने सुविधा केंद्र के पास पहुंचे, तो दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया। लुटेरों ने मलकीत सिंह से 2500 रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात लूट लिए। घटना के बाद, थाना नंबर एक की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की और दो दिनों के भीतर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और लूटी गई कुछ नकदी बरामद की है। डीएसपी हरीश कुमार और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। इससे शहर में हुई अन्य लूट की घटनाओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा इधर पुलिस ने घटनास्थल के निकट लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर लूट को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को काबू कर लिया जिनकी पहचान संदीप सिंह उर्फ बबलू पुत्र जसवंत सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी सीडफार्म को काबू करते हुए उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 309 (4), 126 (2), 112, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से कडी पूछताछ के बाद जांच की गई तो संदीप सिंह से लोहे का कापा व 550 रुपए की नगदी और बलविंदर सिंह से 1200 रुपए व लोहे की राड बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह उर्फ बब्बू पर पहले भी थाना नंबर वन और थाना सदर में 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इस घटना की एक सीसीटीवी वीडिय़ो भी वायरल हो रही है। जिसमें हमला करने के बाद यह दोनों हमलावर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें से एक के हाथ में कापा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *