फाजिल्का में डिफेंस बांध का विरोध: निशानदेही रोककर जताया आक्रोश; ग्रामीणों ने अधिकारियों को लौटाया वापस – Fazilka News

फाजिल्का में डिफेंस बांध का विरोध:  निशानदेही रोककर जताया आक्रोश; ग्रामीणों ने अधिकारियों को लौटाया वापस – Fazilka News




फाजिल्का जिले के गांव वल्लेशाह उताड़ (नूरशाह) में डिफेंस बांध बनाने को लेकर विवाद सामने आया है। जब पटवारी और अधिकारी जमीन की निशानदेही करने के लिए गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। गांव के लोगों का कहना है कि अगर यहां बांध और नदी बनाई गई तो उनके खेतों और इलाके को नुकसान हो सकता है। किसानों और स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि वे इस जगह पर बांध बनने नहीं देंगे और प्रशासन से इसे किसी दूसरी जगह बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा दी है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को निशानदेही करने से रोका मार्किट कमेटी के चेयरमैन परमजीत नूरशाह ने बताया कि गांव घुरका और नूरशाह के पास नदी और डिफेंस बांध बनाने की योजना है। इसके लिए सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे ताकि जमीन की निशानदेही की जा सके। लेकिन जैसे ही गांव के लोगों और किसानों को इसकी जानकारी मिली, वे बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने अधिकारियों को निशानदेही करने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस बांध को बनने नहीं देंगे क्योंकि इससे गंदा पानी नदी में जा सकता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बांध बनाना ही है तो इसे दूसरी जगह या जीरो लाइन के पास बनाया जाए, क्योंकि इस इलाके के लगभग 20 से 25 गांव इससे प्रभावित हो सकते हैं। सरकार और प्रशासन के फैसले के बाद होगा काम उधर मौके पर पहुंचे बीआरओ विभाग के जेई सुधीर मिश्रा ने बताया कि आर्मी की सुरक्षा के मद्देनजर इलाके ने नया डीसीपी बनाया जाना है। लेकिन गांव के लोगों ने उनके सामने कुछ समस्याएं रखी है। जिसे प्रशासन और उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। जिस पर सरकार और प्रशासन का जो फैसला आएगा वो गांव के लोगों को बताकर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *