अमरनाथ यात्रा के लिए राशन सामग्री के ट्रक रवाना – Amritsar News

अमरनाथ यात्रा के लिए राशन सामग्री के ट्रक रवाना – Amritsar News




अमृतसर| शिव परिवार सेवा मंडल अमृतसर की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले 10वें भंडारे की तैयारियों के तहत राशन सामग्री के ट्रकों को रवाना किया गया। मंडल ने ट्रकों को पूजा-अर्चना के बाद बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ रवाना किया। वरिष्ठ सदस्य आनंद किशोर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली यात्रा में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए चाय, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर मनिंदर सिंह हनी, सुरजीत, रमन, मुनीश पुरी, विनोद, राजीव पुरी, अनूप कुमार, राकेश, अमित, संजीव और सोनू सहित अन्य शिव भक्त मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *