पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगें गिनाईं – Jalandhar News

पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगें गिनाईं – Jalandhar News




जालंधर | पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें करीब 200 पेंशनर्स पहुंचे। बैठक के दौरान दिवंगत पेंशनर साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया और कहा कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेंशनरों ने 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने, 2.59 का गुणांक लागू करने, 2500 रुपए मेडिकल भत्ता देने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबित निर्णयों का मुद्दा उठाया। यहां अध्यक्ष चरण सिंह बाठ, सीनियर वाइस प्रधान रंजीत कुमार विरदी और जनरल सेक्रेटरी हरपाल बोपाराए मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *