लैंगिक-संवेदनशील शिक्षण वातावरण के निर्माण से संबंधित विषयों पर की चर्चा – Barnala News
बरनाला | मदर टीचर स्कूल में लैंगिक सेंसिटिविटी विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में जागरूकता, समावेशिता तथा समानता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लैंगिक-संवेदनशील शिक्षण वातावरण के निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला का संचालन सीबीएसई के प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्तियों हरवंत सिंह व डॉ. रेहाना सलीम द्वारा किया।
Source link

