जालंधर में एकतफरा प्यार में खुद को लगाई आग: 70 फीसदी झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस मामले की जांच में जुटी – Jalandhar News
जालंधर के लद्देवाली में GNDU कैंपस के पास संगम बिहार में एक युवक ने एक तरफा प्यार में खुद को आग लगा ली। युवक की चीखें सुन आस-पास के लोग एकत्रित हुए और कंबल डालकर आग को बुझाया। लोगों ने बताया करीब 70 फीसदी झुलसे युवक को सत्यम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
युवक को अस्पताल पहुंचाकर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस ने अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक के बयान नहीं होते तब तक घटना के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। युवक की पहचान हितेश बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि वो लद्देवाली के ही आस-पास का रहने वाला है और ये भी पता चला है कि तलाकशुदा है। लड़की से वह कई दिनों से बात करने की कोशिश कर रहा था लेकिन लड़की उससे बात करने को तैयार नहीं थी। शादी का दबाव बनाने घर पर पहुंचा था
बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में तलाकशुदा युवक लड़की पर शादी का दबाव डालने के लिए पहुंचा था। वह लड़की के घर के गेट पर पहुंचा लेकिन उसकी इस दौरान परिवार से कहासुनी हो गई। इससे गुस्से में आकर उसने खुद को गेट के सामने ही गली में आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष दोनों के ही लोग सामने नहीं आए हैं।
Source link

