हथियारों की तस्करी: 6 आरोपी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार – Jalandhar News

हथियारों की तस्करी:  6 आरोपी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में टीम ने सतलुज पुल पर वाहन जांच के दौरान स्विफ्ट कार PB-02-ER-2316 को रोका। तलाशी में महकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह और निखिल को काबू किया गया। भारत मसीह लधड़, पीपीएस ने बताया कि थाना फिल्लौर में मामला दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के सस्ते में हथियार हासिल कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने की बात सामने आई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और हथियार के स्रोत व नेटवर्क की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *