फरीदकोट मॉडर्न जेल से फिर मिले 7 मोबाइल: जेल कर्मचारियों ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन,5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज – Faridkot News

फरीदकोट मॉडर्न जेल से फिर मिले 7 मोबाइल:  जेल कर्मचारियों ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन,5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज – Faridkot News




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस को शिकायत भेजकर 5 हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल प्रशासन की टीम समय-समय पर विभिन्न बैरकों में सर्च ऑपरेशन चलाती है। इसी क्रम में शनिवार रात विभिन्न बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया। पांच हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज तलाशी के दौरान जेल में बंद हवालाती फाजिल्का निवासी साहिल कंबोज, सुखपाल सिंह उर्फ पाल, शिवा, हरदीप सिंह तथा कोटकपूरा निवासी सलीम मसीह के कब्जे से कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने उक्त पांचों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद हवालातियों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे-जांच अधिकारी इस मामले में जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर उनके पास मोबाइल फोन किस प्रकार पहुंचे। यदि जांच के दौरान किसी जेल कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *