फाजिल्का बस स्टैंड बंद कर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन: मोगा हादसे में बर्खास्त ड्राइवर-कंडक्टर की बहाली की मांग; बोले-उनकी गलती नहीं थी – Fazilka News
फाजिल्का में मंगलवार को बस स्टैंड को रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बंद कर दिया गया और रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। फाजिल्का से रूट पर जाने वाली बसों को रोक दिया गया । आरोप लगाए जा रहे हैं कि 2025 में चंडीगढ़ से फाजिल्का आने जाने वाली बस से सवारी व उसके साथ बच्चे ने चलती बस से छलांग लगा दी। जिस वजह से बच्चा घायल हो गया था। इस मामले पर बस चालक व कंडक्टर पर केस दर्ज कर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। जिन्हें बहाल करने की मांग को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा । जानकारी देते हुए प्रधान सब डिपो फाजिल्का रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि आज का उन्होंने अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते उन्होंने अपने दिए समय पर बस स्टैंड को बंद कर दिया है। और रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। बजुर्ग महिला और बच्चे ने लगाई थी छलांग उन्होंने बताया कि इसके पीछे बड़ी वजह है कि जनवरी 2025 में फाजिल्का से चंडीगढ़ रूट की बस जब मोगा के मेन चौक में पहुंची तो बस में सवार बजुर्ग महिला और एक बच्चे ने बस से छलांग लगा दी। इस घटना के दौरान बच्चे की एक टांग बस के नीचे आ गई। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। बोले- इसमें रोडवेज कर्मचारियों की कोई गलती नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की हमदर्दी है। लेकिन इस में उनके रोडवेज कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है। क्योंकि बस रोकने के लिए कंडक्टर ने सीटी नहीं बजाई। इसके बावजूद सवारी ने खुद बस से छलांग लगा दी। इस मामले पर लगातार उनके द्वारा उक्त बस कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की जा रही है। पंजाब के बाकी बस स्टैंड भी बंद करने की चेतावनी इस मामले में सुनवाई न होने के चलते उन्होंने आज फाजिल्का बस स्टैंड को बंद कर दिया है। और प्रदर्शन किया जा रहा है। सुनवाई न होने की सूरत में उन्होंने पंजाब के बाकी बस स्टैंड भी बंद करवा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
Source link

