फरीदकोट में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: खच्चर रेहड़ी पर निकाला रोष मार्च, पेट्रो कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा – Faridkot News
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष व हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू की नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने की मांग रखी। रोष मार्च के दौरान कांग्रेस वर्करों ने खच्चर रेहड़ी पर सवार होकर शहर का चक्कर लगाया और बत्तियां वाला चौक में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। कच्चे तेल का दाम बढ़ने पर पेट्रोल डीजल महंगा होता है, लेकिन घटने पर सस्ता नहीं होता उन्होंने कहा कि जब केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी, तब कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के बावजूद लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाती थीं। अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो पेट्रोल और डीजल के दामों में तुरंत वृद्धि कर दी जाती है, लेकिन कीमतें घटने घटाया नहीं जाता। इसका फायदा बड़े कॉर्पोरेट घरानों को पहुंचाया जा रहा है। मान सरकार पर भी साधा निशाना इसके अलावा उन्होंने बैंकों में नकदी के अभाव के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से भी लोगों को कोई राहत नहीं दी जा रही, बल्कि विभिन्न करों में बढ़ोतरी की जा रही है। अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का साथ दें-अजयपाल संधू इस मौके पर अजयपाल सिंह संधू ने लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों को जागरूक होकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
Source link

