अबोहर में बारिश-आंधी से मकान की छत गिरी: दो सगे भाई मलबे में दबे, एक गंभीर रूप से घायल – Abohar News

अबोहर में बारिश-आंधी से मकान की छत गिरी:  दो सगे भाई मलबे में दबे, एक गंभीर रूप से घायल – Abohar News




अबोहर में रविवार तड़के लगभग 4 बजे हुई तेज बारिश और आंधी के कारण लाइनपार क्षेत्र के आर्य नगर में एक मकान की छत ढह गई। इस हादसे में कमरे में सो रहे दो सगे भाई मलबे में दब गए। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, आर्य नगर निवासी साहिल कुमार और उनके भाई दीपक कुमार घटना के समय कमरे में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कमजोर छत अचानक ढह गई। हादसे के वक्त उनकी माता रेशमा रानी घर के आंगन में थीं, जिससे उनकी जान बच गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में साहिल कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर लगभग एक दर्जन टांके लगाए। साहिल का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। वहीं, दीपक कुमार को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *