गर्मी जनित आपात स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार : सिविल सर्जन – Amritsar News

गर्मी जनित आपात स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार : सिविल सर्जन – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने सिविल अस्पताल अमृतसर का औचक निरीक्षण कर आपात स्वास्थ्य सेवाओं के कामकाज और गर्मी के मौसम में लू तथा हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आपात वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) और मुर्दाघर का विस्तार से जायजा लिया गया। डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहायक कर्मियों से बातचीत कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, आपात उपकरणों, ऑक्सीजन आपूर्ति और ड्यूटी रोस्टर की भी समीक्षा की। ट्रॉमा आईसीयू और आपात प्रतिक्रिया तंत्र के संचालन की भी समीक्षा हुई, जबकि मुर्दाघर में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और शव संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। डॉ. बजाज ने कहा कि मरीजों की देखभाल स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *