लुधियाना मेयर, दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी: अफसरों को आया ईमेल, निगम दफ्तर खाली करवाया; खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ली जिम्मेदारी – Ludhiana News

लुधियाना मेयर, दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी:  अफसरों को आया ईमेल, निगम दफ्तर खाली करवाया; खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ली जिम्मेदारी – Ludhiana News


लुधियाना की मेयर और दिलजीत दोसांझ।

लुधियाना शहर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार, 25 मई क

.

लुधियाना में धमकी के बाद निगम ऑफिस के बाहर भीड़।

क्या लिखा है धमकी भरे ईमेल में? सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का विषय “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई है। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी है। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ करेगा, मारा जाएगा।”

लुधियाना में भेजा गया धमकी भरा मेल।

लुधियाना में भेजा गया धमकी भरा मेल।

लुधियाना मेयर ऑफिस पर लगा ताला।

लुधियाना मेयर ऑफिस पर लगा ताला।

1984 के दंगों का जिक्र, 6 जून तक का अल्टीमेटम

ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा है कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। किसने भेजी है यह धमकी? ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KHALISTAN National ARMY) की तरफ से भेजा गया बताया गया है। इसमें भेजने वालों के रूप में दो नाम लिखे गए हैं: 1. इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) 2. डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा)

पुलिस महकमा और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट

धमकी के बाद पुलिस महकमा और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *